Delhi: दूसरी बार केजरीवाल के सीएम आवास पहुंची क्राइम ब्रांच, ‘विधायकों की खरीद फरोख्त के मांगे सबूत’
Delhi Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्राइम ब्रांच की टीम दूसरी बार नोटिस लेकर सीएम आवास पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम ने विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में जांच के लिए सबूत मांगे लेकिन सीएम आवास पर मौजूद अधिकारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया।