Budget Session PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर निचले सदन में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 75वां गणतंत्र दिवस, संसद का नया भवन, सेंगोल की अगुवाई। ये सारा दृश्य अपने आप में बहुत ही प्रभावी था। हम इस गौरवशाली पल के गवाह बने हैं।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है। उसकी सराहना करता हूं। विपक्ष की एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है। मैंने लंबे समय तक वहां नहीं रहने का संकल्प लिया है। विपक्ष ने कई दशकों तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। जिस पर आप मेहनत कर रहे हैं और ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।
कांग्रेस अच्छा विपक्ष नहीं- पीएम
पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मैं देख रहा हूं आप में से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौंसला भी खो दिए हैं। मैंने सुना है सीट बदलने की तैयारी में है। बहुत से लोग लोकसभा की जगह राज्यसभा में जाने वाले हैं। आपकी सोच की मर्यादा देश को दुखी करती है। जनता कहती है कि आपके नेता तो बदलते हैं, टेप रिकॉर्डर वही है। नई बात सामने नहीं आती। पुरानी डफली, पुराना राग। चुनाव का टाइम है। कुछ तो अच्छा करते।
आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला था। बीते 10 साल में कई मौके मिले लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। युवा पीढ़ी को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए। देश को एक अच्छे और स्वस्थ्य विपक्ष की बहुत जरूरत है। देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उतना ही खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है।
Read Also: Budget Session: अब नहीं होगा प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक, सदन में पेश किया गया विधेयक
पीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देखिए खड़गे जी इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से ही शिफ्ट कर लिया। यह सब परिवारवाद के चक्कर में शिफ्ट हुए। यह सब एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई।
पहला कार्यकाल गड्ढा भरने में निकल गया- पीएम मोदी
इसके बाद पीएम ने कहा कि कांग्रेस खुद को शासक समझती है। वो एक परिवार से आगे सोच नहीं सकती। कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा और अब अलायंस का अलाइनमेंट बिगड़ गया। इनको एक दूसरे पर भी भरोसा नहीं है। हमारा पहला कार्यकाल इनके गड्डे भरने में लग गया और दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी। कांग्रेस की मानसिकता से देश को नुकसान हुआ है। अब इस नए हिन्दुस्तान को पूरी दुनिया देख रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम एक बार फिर से सरकार बनाएंगे और पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाएंगे।
Read Also: Jharkhand Floor Test: विजय हुए चंपई, समर्थन में पड़े 47 वोट और विपक्ष को मिले 29