एलजी विनय कुमार ने सौरभ भारद्वाज पर किया पलटवार, बोले यह एक-दूसरे पर दोष लगाने का समय नही
“उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को जवाब देते हुए कहा कि, यह समय टीम वर्क का है एक-दूसरे पर दोष लगाने का नहीं। “
नई दिल्ली: दिल्ली में भारी बारिश से हर-तरफ हाहाकार मचा हुआ है। यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। वहीं राजधानी में बाढ़ के बीच राजनीति भी शुरू हो गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्री सौरभ भारद्वाज से आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाने को कहा है।
एलजी विनय कुमार ने AAP के मंत्री पर किया पलटवार
राजधानी में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के जलते पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जहां देखो वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़के पानी से लबालब भरी हुई हैं। लोगो को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर आप आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। आप पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर एनडीआरएफ की तैनाती में देरी का आरोप लगा दिया। जिसका पलटवार उपराज्यपाल ने किया है।
यह समय दोष लगाने का नहीं-एलजी
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को जवाब देते हुए कहा कि, यह समय टीम वर्क का है एक-दूसरे पर दोष लगाने का नहीं। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन फिलहाल यह जरूरी नहीं है। एलजी ने जिस समय यह बात कही उस वक्त आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थें।
यह है पूरा मामला
दरअसल दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि, उपराज्यपाल की मौजूदगी में गुरुवार रात आईटीओ क्षेत्र में बाढ़ का कारण बने क्षतिग्रस्त जल नियामक को ठीक करने के लिए एनडीआरएफ टीमों को तैनात करने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया, बावजूद इसके उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
मैसेज को नजरअंदाज किया गया
सौरभ भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बीती रात वॉट्सऐप ग्रुप पर मुख्य सचिव को एनडीआरएफ को बुलाने के लिए कहा। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में घुस सकता है, लेकिन हमारे मैसेज को नजरअंदाज कर दिया गया।
एलजी विनय कुमार ने सौरभ भारद्वाज पर किया पलटवार, बोले यह एक-दूसरे पर दोष लगाने का समय नही