Haryana: गोहाना शुगर मिल में किसानों का हल्लाबोल, तालाबंदी करने का अल्टीमेटम

Haryana: गोहाना क्षेत्र के गांव आहुलाना स्थित शुगर मिल में किसानों का हल्लाबोल जारी है। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि क्षेत्र के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन ने मिल का शुभारंभ 5 दिन पहले कर दिया था लेकिन किसानों की पर्चियां अभी तक नहीं भेजी गई हैं।

प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप

किसानों को बार-बार गुमराह किया जा रहा है। शुगर मिल प्रशासन के आश्वासन पर लेबर को बुलाया गया था, लेकिन शुगर मिल ना चलने के कारण मजदूर वापस लौट रहे हैं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आज मिल को चालू नहीं किया गया तो बुधवार को तालाबंदी कर दी जाएगी। मिल के गेट के सामने धरना दिया जाएगा।

read also: Telangana: रेवंत रेड्डी की होगी ताजपोशी, 7 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

किसानों को दिया आश्वासन

गोहाना शुगर मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने आश्वासन दिया कि किसानों को पर्चियां भेज दी जाएंगी और शाम को ही शुगर मिल शुरू हो जाएगी। आहुलाना शुगर का 2023-24 का पिराई सत्र का शुभारंभ  5 दिन पहले शुरू किया गया था, लेकिन शुगर मिल प्रशासन की तरफ से किसानों को अभी तक गन्ना लाने की पर्चियां भी नहीं भेजी गई। शुगर मिल की शुरुआत नहीं होने से किसानों का हल्लाबोल देखने को मिला है।

किसानों ने आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए शुगर मिल गेट पर तालाबंदी करने का ऐलान किया था। हालांकि मौके पर गोहाना शुगर मिल एमडी आशीष वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया है। आज किसानों को पर्चियां भेजी जाएंगी। जिसके बाद किसानों ने कहा कि हम बुधवार तक इंतजार करेंगे इसके बाद सीधे तालाबंदी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *