Anju Return India: राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत फातिमा बनकर लौट आई है। करीब 6 महीने पहले भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से निकाह किया है। अंजू भारत में कब तक रहेगी कब तक नहीं रहेगी यह कुछ दावा नहीं किया जा सकता।
हालांकि, कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें वह साफ-साफ कह रहे थे कि वह अंजू को खुद वाघा-बॉर्डर तक छोड़ने जाएंगे। अंजू को अपने बच्चों की बहुत याद आती है। अंजू सिर्फ पाकिस्तान मुझसे और मेरे परिवार से मिलने के लिए आई थी लेकिन हालात कुछ ऐसे बन गए कि हमें निकाह करना पड़ा।
अब अंजू कितने दिन भारत में रहेगी और उसके बच्चे साथ आएंगे कि नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता। अंजू जून में राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची थीं। ये ख़बर उस वक्त सामने आई थी जब मीडिया में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मुद्दा छाया हुआ था। इस बीच ये ख़बर आग की तरह फैली कि अब भारत से एक महिला पाकिस्तान पहुंच गई है।
ख़बर सामने आने के बाद अंजू ने कहा था कि वो चार से पांच दिन में लौट आएगी। लेकिन फिर वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नाम बदलकर फातिमा रख लिया। नसरुल्लाह और अंजू ने निकाह की बात को लंबे वक्त तक छिपाया था लेकिन बाद में उनकी प्री-वेडिंग का वीडियो और निकाहनामा सामने आया था।
अपनी शादी पर अब हाल के एक इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने कहा, ‘हमारा उस समय शादी करने का कोई इरादा नहीं था। अंजू सिर्फ कुछ दिन के लिए ही पाकिस्तान आई थीं ताकि मुझसे और मेरे परिवार से मिल सके। लेकिन हालात ही कुछ ऐसे बने कि हमें निकाह करना पड़ गया। अब मैं अंजू से और अंजू मुझसे बहुत प्यार करते हैं।