Uttarkashi Tunnel Rescue Update: किसी भी वक्त बाहर आ सकते हैं मजदूर, आपातकाल से निपटने के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर तैयार

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में चल रहे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुरंग में फंसे मजदूरों को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन है। अब रैट-होल माइनर्स श्रमिकों से मात्र दो मीटर की दूरी पर है। वहीं किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात है।

डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम तैनात

इतना ही नहीं एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीम मौके पर तैनात है और सुरंग के अंदर ही चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के बाद यहीं पर उनकी हेल्थ ट्रेनिंग की जाएगी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बेड की व्यवस्था और डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम तैनात है।

अलर्ट पर है AIIMS के डॉक्टर

उत्तरकाशी की सुरंग से मजदूरों को निकालने का काम अब अंतिम चरण में है। ऐसे में AIIMS ऋषिकेश के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर नरिंदर कुमार ने कहा, ‘बचाए गए श्रमिकों को तभी यहां लाया जाएगा जब उत्तरकाशी जिला अस्पताल में चिकित्सा उपचार की जरूरतें पूरी नहीं हो सकेंगी। ऋषिकेश में, ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड और कुछ आईसीयू बेड हैं। अगर श्रमिकों को यहां लाया जाए तो उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा सकेगी।

मजदूरों का होगा स्वागत

सुरंग के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग उनके स्वागत के लिए फूल मालाएं लेकर बाहर खड़े हैं। उत्तरकाशी सुरंग में यह दर्दनाक हादसा रविवार 12 नवंबर के दिन हुआ था जब पूरा देश दिवाली मना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *