AAP Arvind Kejriwal: हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमलावर हुए। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी का समर्थन करने के लिए तैयार है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने एक दोस्त की नौकरी छोड़नी पड़ेगी। यहां केजरीवाल ने अडाणी का बिना नाम लिए निशाना साधा।
लगातार करते रहेंगे विरोध- केजरीवाल
अगर इस देश को प्रधानमंत्री का दोस्त चलाएगा तो आप क्या देश का बच्चा-बच्चा पार्टी का विरोध करेगा। दरअसल, आप का यह कार्यक्रम रोहतक के ओल्ड आईटीआई मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढाड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा सरवरा भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में संबोधन में केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर पीएम अपने दोस्त की नौकरी करते रहेंगे तो हम अपनी जान की परवाह किए बिना ही लगातार विरोध करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इनका सिस्टम भ्रष्टाचारियों को पकड़ना नहीं है, ये देखते हैं कि कौन प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल रहा है… संजय सिंह का कसूर था कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज़ उठाई थी।
कांग्रेस और बीजेपी ने मचाई लूट- केजरीवाल
इससे पहले दिल्ली सीएम ने छत्तीगढ़ में रोड शो किया था जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी पहले दो पार्टियां होती थीं, दोनों ने ग़दर मचा रखी थी। सेंटिंग थी 5 साल तुम लूटो, 5 साल तुम लूटो। लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, फिर ऊपर वाले ने चमत्कार किया और फिर AAP सत्ता में आई।
लोगों ने AAP को 3 बार बहुमत देकर सरकार बनाई और ऐसा काम हुआ, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ था। आज मुफ्त बिजली 24 घंटे आती है, पहले जनरेटर और इनवर्टर लगते थे। पहले दिल्ली और पंजाब के स्कूलों का भी बुरा हाल था। आज आप ने आलीशान स्कूल बना दिए। हर बच्चा शान से सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकता है।