Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी, सीएम गहलोत के बेटे को ईडी का समन

Ashok Gehlot Ashok Gehlot

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की गई और साथ ही सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन थमाया। छापेमारी और समन के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता होती है और वह रहेगी भी लेकिन आज उल्टा हो रहा है।

मुझे किया जा रहा टारगेट- अशोक गहलोत

सीएम ने कहा कि कल हमने डोटासरा के आवास पर दो बड़ी घोषणाएं की और आज ईडी की छामेपारी हो गई। ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे छापेमारी की गई। अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत के ईडी द्वारा दिए गए समन के बारे में कहा,”वैभव गहलोत का जहां तक मुझे अंदाज़ा है यह टैक्सी की एक कंपनी है। उसका मामला है। अब इस कंपनी में किसने किसको शेयर बेचे उसका जवाब कंपनी दे रही है। लेकिन टारगेट मुझे किया जा रहा है।

हम फिर सरकार बनाएंगे- अशोक गहलोत

चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि हम फिर से राजस्थान के अंदर सरकार बनाकर दिखाएंगे। इन्होंने आज जो किया उसका जवाब जनता देगी। राजस्थान के सीएम ने आगे कहा कि वैभव को बुधवार को नोटिस मिला और कहा कि एक दिन में आकर हाजिर हो जाओ। ये कोई मजाक चल रहा है। बीजेपी की हालत खराब है और वह ईडी का प्रयोग टिड्डी की तरह कर रही है।

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि साल 2004 से 2014 के बीच 112 सर्च की गईं और चार के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई क्योंकि सारे मामले फेयर थे। हम इन हालात से डरने वाले नहीं हैं। कल हम फिर से पांच गारंटी देने वाले हैं। अशोक गहलोत ने कहा, मोदी और अमित शाह मुझे टारगेट कर रहे हैं क्योंकि यहां सरकार गिरा नहीं पा रहे हैं। पांच राज्यों में इन्होंने सरकार तोड़ी है। आज इन्होंने कांग्रेस के राजस्थान अध्यक्ष पर रेड की है पर हम डरने वाले नहीं हैं। डीके शिवकुमार पर हमले हुए और कर्नाटक में से बीजेपी गायब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *