Air Pollution: राजधानी में लगातार जहरीली हो रही हवा, तम नहीं रही पराली जलाने की घटना

Delhi NCR Air Pollution: सितंबर महीने के बाद अक्टूबर महीने में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। अब एक बार फिर से राजधानी की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। जिसको लेकर सरकार ने ग्रैप-2 लागू कर दिया है। सरकार अक्सर प्रदूषण की बड़ी वजहों में पड़ोसी राज्यों में पराली का जलना बताती है। लेकिन सरकार के सभी प्रयासों के बावजूद भी किसान पराली जला रहे हैं।

एनजीटी पंजाब ने जारी किया नोटिस

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पराली जलाने से होने वाली प्रदूषण की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। एनजीटी पंजाब के मुख्य सचिव और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने यह नोटिस समाचार पत्रों के रिपोर्ट के आधार पर जारी की है। नोटिस में कहा गया है कि पिछले सालों की तुलना में इस साल पराली जलाने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटना

इस मामले पर एनजीटी अब 8 नवंबर, बुधवार को सुनवाई करेगी। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच ने कहा कि समाचार पत्रों की रिपोर्ट की मानें तो पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिले में इस साल पराली जलाने की घटनाओं में 63 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस पर किसानों ने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। नीति निर्माता भी उनकी मदद नहीं कर रहे है।

वहीं, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि पिछले साल यानी 2022 के मुकाबले इस साल यानी 2023 में पराली जलाने की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब सरकार की ओर से कहा कि पराली जलाने की घटना कम हो इसके लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *