Haryana News: राष्ट्रपति से सम्मानित हुए IES विक्रम ढुल, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पाया सम्मान

जींद: हरियाणा के जिंद जिले के एक गांव रामराय में किसान के घर में जन्में साल 2019 बैच के IES(इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) विक्रम ढुल (Vikram Dhull) को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक, देश के प्रति उत्कृष्ट कार्य और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

दरअसल, विक्रम ढुल ने 2017 में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) को टॉप किया था। वे पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया था। बता दें कि आईआईटी दिल्ली देश का टेक्नोलॉजी (Technology) और इंजीनियरिंग (Engineering) का सर्वोच्च संस्थान हैं। इस संस्थान में पढ़ना हर भारतीय युवा का सपना होता है।

बता दें कि विक्रम ढुल ने अभी तक के अपने करियर में बहुत सारी उपलब्धियों को हासिल किया है। सबसे पहले वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इंजीनियर भर्ती हुए थे। उसके बाद टैरी हाइड्रोलिक डैम ऋषिकेश (Rishikesh) में ज्वॉइन किया। यहां से कुछ महीने बाद बॉर्डर रोड ऑग्रेनाइजेशन (बीआरओ) में चयन हुआ। फिर इंडियन ऑयल में इंजीनियर के पद पर कार्य किया।

इतना ही नहीं ढुल ने साल 2019 में यूपीएससी का एग्जाम भी दिया था जिसमें उन्होंने देशभर में 25वां रैंक हासिल किया था। बता दें कि विक्रम अपने स्कूल में भी टॉपर रहे हैं। उन्होंने जींद के डीएवी स्कूल से कक्षा 12 वीं की पढ़ाई पूरी की जिसमें उन्होंने स्कूल टॉप किया था। ढुल के इन्हीं सारी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *