शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत की सरजमीं पर इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। लेकिन इससे पहले शेड्यूल में तब्दीली हो चुकी है। एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में शेड्यूल बदल सकता है।
आईसीसीवर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट काउद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला19 नवंबर को खेला जाएगा। इसी बीच टूर्नामेंट में एक बार फिर शेड्यूल बदलने की खबर आ रही है।
दरअसलश्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को हैदराबाद में मुकाबला होना है। इससे पहले हैदराबाद में 9 अक्टूबर को भी न्यूजीलैंड-नीदरलैंड का मैच खेला जाना है। अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लगातार दो मैच आयोजित करने को लेकरअसमर्थता व्यक्त की है।
वहीं 10 अक्टूबर को इसी मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामने होना है। दोनों टीमों का मैच पहले 12 अक्टूबर को होना निर्धारित था, लेकिन शेड्यूल में फेरबदल के बाद इस मैच की तारीख 10 अक्टूबर रखी गई है।
बता दें भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पहले 15 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन नवरात्रि के कारण इस मैच को एक दिन पीछे कर दिया गया। यानि दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के कुल 9 मैचों के शेड्यूल में फेरबदल किया गया है।
9 मैचों के शेड्यूल में हुएबदलाव
– इंग्लैंड Vs बांग्लादेशः 10 अक्टूबर- सुबह 10.30 बजे से
– पाकिस्तान Vs श्रीलंका: 10 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
– ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीकाः 12 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
– न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेशः 13 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
– भारत Vs पाकिस्तानः 14 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
– इंग्लैंड Vs अफगानिस्तानः 15 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
– ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश: 11 नवंबर- सुबह 10.30 बजे से
– इंग्लैंड Vs पाकिस्तान: 11 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से
– भारत Vs नीदरलैंड्स: 12 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से