चंडीगढ़: आगामी लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections 2024)को लेकर राजनीतिक दल अब एक्टिव मोड में आ गए हैं। इस बीच कांग्रेस की ओर ने वर्किंग कमेटी के 39 सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में हरियाणा के कांग्रेस के नेताओं के भी नाम शामिल किया गया है जिसमें राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम अंकित है।
दरअसल, कांग्रेस ने अपनी पार्टी से हरियाणा के चार नेताओं का नाम शामिल किया है। इनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बाबरिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा का नाम है। अगले साल लोकसभा के चुनाव के अलावा इस साल हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने है। इसी के मद्देनजर चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने बड़े स्तर पर अपने विश्वास पात्र नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
यहां तक कि कांग्रेस से नाराज चल रहे नेतओं को भी नई वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया है। इस सूची को जारी करने से पहले कांग्रेस ने कई महीनों तक मंथन किया। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने इस वर्किंग कमेटी की सूची जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई वर्किंग कमेटी के सदस्यों को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ भी कई बैठकें की।
बता दें रणदीप सुरेजावाला को वर्किंग कमेटी में इसलिए भी शामिल किया गया क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वजह है कि अब उनका कांग्रेस में कद पहले से और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं बात करें दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तो वे अक्सर सक्रिय रहते हैं। हुड्डा कई बड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से लेकर हरियाणा सरकार तक पर हमालवर रहते हैं। इन दोनों नेताओं के अलावा सूची में शामिल हरियाणा की कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को भी राजनीतिक मुद्दों को लेकर बड़ी बेबाकी से अपना पक्ष रखते हुए देखा जाता है। ऐसे में उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी प्रभारी बनाया गया है।