जन्मदिन के मौके पर केजरीवाल को आई मनीष सिसोदिया की याद, कहा झूठे मामले में बंद है सिसोदिया

संतोष कुमार सिंह

नयी दिल्ली: जब से दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और केजरीवाल के संघर्ष के दिनों के साथी मनीष सिसोदिया जेल गये हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल उन्हें याद करते रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही खास मौका जब केजरीवाल मनीष सिसोदिया को याद कर रहे हैं। यह मौका है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्म दिन का।

जाहिर है इस मौके पर केजरीवाल को लोगों के शुभकामनायें मिल रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दलों के नेता भी केजरीवाल को बधाई दे रहे हैं लकिन केजरीवाल को अपने साथी और सहकर्मी रहे मनीष सिसोदिया की याद आ रही है।

केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर अपने साथी मनीष सिसोदिया को याद करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे मनीष की याद आ रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है। वे झूठे मामले में जेल में हैं। आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। इससे भारत को नंबर 1बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।

अपने संदेश में क्या कहा प्रधानमंत्री ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देने वाले पहले लोगों में से थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। जवाब में केजरीवाल ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।

वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, नितिन गडकरी और एमके स्टालिन ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि देश में एक नई राजनीतिक क्रांति को जन्म देने वाले और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने वाले आम आदमी अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो..आबाद रहो.. ज़िंदाबाद रहो..। जाहिर है केजरीवाल ने जन्मदिन की बधाई देने वाले नेताओं को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *