शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत इससाल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बेहद खास होने वाला है। लाल किले पर इस साल आजादी के जश्न में1800 विशेष मेहमान शामिल होंगे।
स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर साल बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस बार भी यह खास अवसर की तैयारियां जोरो पर है।भारत की आजादी के मायने बेहद खास और अनमोल है। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास मेंस्वर्णिमतारीख है, जिसने भारत के लोगो को आजादी का एहसास कराया।
जन भागीदारी कार्यक्रम में शामिल होंगे विशेष मेहमान
हर बार की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने वाला है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले पर होने वाले कार्यक्रम में 1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे। सरकार के जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत इन विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
इन मेहमानों में 660 वाइब्रेंट गांवों के 400 सरपंच किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़कों का निर्माण करने वाले कर्मी, 50 खादी कर्मचारी, अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाले 50 कर्मी और हर घर जल योजना में काम करने वाले 50 कर्मी, 50 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक, नर्सें और मछुआरे इन मेहमानों में शामिल हैं।
मेरी माटी मेरा देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेस्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। इसके साथ ही सरकार हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है। पीएम मोदी नेपिछले साल की तरह इस साल भी लोगो से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। जिसके मद्देनजर पूरे देश में 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा फरहाया जाएगा।