Nuh Violence Update: नूंह हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, बवाल के बाद जश्न की पोस्ट भी हुई वायरल

Nuh Violence Update:हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया है। हिंसा से जुड़े 12 सोशल मीडिया अकाउंट्स की जब जांच की तो फॉलोवर्स में मेवात और बड़ी संख्या में राजस्थान के लोग निकले। इतना ही नहीं हिंसा भड़काने के बाद जश्न की पोस्ट भी डाली गई।

सोशल मीडिया पर भड़काया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन सोशल अकाउंट को चिन्हित कर कार्रवाई की है। उन सभी अकाउंट्स ने हिंसा भड़काने में महत्यपूर्ण भूमिका निभाई है। ये ग्रुप वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चलाए जा रहे हैं, जिनके हरियाणा और राजस्थान के मेवात क्षेत्र से हजारों फॉलोअर्स हैं।

बताया जा रहा है कि दंगे के दौरान सोशल मीडिया ग्रुप ने समुदाय विशेष को भड़काया और दंगे के बाद ग्रुप ऑपरेट करने वाले बहुत खुश थे। दंगे के बाद खुशी की वीडियो भी पोस्ट की गई। हिंसा के बाद पुलिस ने जितने संदिग्धों को गिरफ्तार किया अधिकांश इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े हुए पाए गए।

राजस्थान पुलिस भी हुई सक्रिय

पुलिस के मुताबिक, टेलीग्राम अकाउंट को ट्रैक करना जांच टीम के लिए एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि इनमें से अधिकांश ने कोई डिजिटल पहचान या रिकॉर्ड नहीं छोड़ा था। जांच टीमों ने खुलासा किया है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट भी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। राजस्थान पुलिस भी अलवर और भरतपुर जिलों में काफी फॉलोअर्स वाले ऐसे ही अकाउंट की तलाश में है। ये अकाउंट गौरक्षकों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, साथ ही स्थानीय समुदाय विशेष के लोगों को उनके खिलाफ उकसाने का भी काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *