Haryana Group- C Exam: हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती के लिए हुए स्क्रीनिंग टेस्ट में बड़ा कारनामा सामने आया है। ग्रुप-56 परीक्षा में पूछे गए सवालों को ग्रुप-57 में से रिपीट किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे 41 प्रश्नों को रिपीट किया गया। इतना ही नहीं, कुछ सवालों का क्रम भी समान रखा गया था।
हरियाणा कर्मचारी आयोग ने परीक्षा रविवार और सोमवार को आयोजित की थी। रविवार को ग्रुप-57 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। 5697 पदों पर हुई परीक्षा 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए थी। इसके बाद सोमवार को ग्रुप-56 की परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा स्नातक स्तर पर हुई। इस परीक्षा में 6419 पद स्वीकृत किए गए हैं।
परीक्षा के लिए HSSC की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया है। इस टेस्ट में प्रश्नों को दोहराने का कारनामा सामने आया है। इससे पहले प्रदेश में परीक्षा प्रश्नों को दोहराने का कारनामा हो चुका है। बीते 3 महीने पहले HPSC ने HCS के 38 प्रश्नों को रिपीट कर दिया था। 15 जनवरी को HPSC की ओर से 383 पदों पर हुई भर्ती में 28 सवालों के जवाब गलत दिए गए थे।
ग्रुप-Cपरीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद अभ्यर्थी नाराज है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे के साथ परीक्षा को आयोजित किया जाए। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि वह इसके पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जाएंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार और आयोग पर सवाल खड़े किए हैं।
परीक्षा में प्रश्नों को दोहराने के बाद प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। HSSCके चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के इस्तीफे की मांग उठ रही है। नाराज अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं।