UP Hadsa:यूपी के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए।शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली सवार श्रद्धालु थे और वह जलेसर से गोवर्धन तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।
हादसे के बाद कैंटर चालक फरार
हादसा सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ क्षेत्र में नलगा ब्राह्मण के पास हुआ। देर रात श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली कैंटर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में करीब दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए आगरा और अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया मौजपुर से शुक्रवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मथुरा-वृंदावन जा रही थी। ग्रामीणों के साथ आगरा, फिरोजाबाद क्षेत्र से उनके रिश्तेदार भी थे।
मृतकों के नाम
मृतकों की पहचान माधुरी (उम्र 22, सकरौली), लखमी (उम्र 18), अभिषेक (उम्र 22), हेमलता (उम्र 12, फिरोजाबाद) और विक्रम के रूप में हुई है। सहपऊ थाने के पुलिस अधिकारी अमित कुमार के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। 13 घायलों को सादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल सुल्तान सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 से 60 लोग बैठे थे।
हम सब गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे थे। जब हमारा ट्रैक्टर सहपऊ क्षेत्र में पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने हमारे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। कई लोग घायल हो गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने मदद की और पुलिस को सूचित किया।