Stuart Broad on 600th wicket in test cricket: युवराज सिंह से खाए थे 6 गेंदों पर 6 छक्के, अब पूरा किया 600 विकेटों तक का सफर

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुर्अट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल कर लिए हैं। इंग्लिश टीम की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बाद टेस्ट फॉर्मेट में 600 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

स्टुर्अट ब्रॉड 600 विकेट लेने वाले क्लब में शामिल

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वो 600 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को क्लब में शामिल हो गए हैं।ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को अपना 600वां शिकार बनाया।

600वां विकेट लेना एक खास एहसास-ब्रॉड

इस खास मौके परब्रॉड ने कहा कि जेम्स एंडरसन के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना 600वां विकेट लेना एक खास एहसास था।ब्रॉड ने आगे कहा, मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि टेस्ट कैप पाना मेरा सपना है। मैं इसमें यादें बनाना चाहता था, बड़ी सीरीज जीतना चाहता था और बहुत कुछ अनुभव करना चाहता था। यही मेरी मानसिकता थी। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना कोई उपलब्धि है।

जब युवी ने ब्रॉड को जड़े थे 6 छक्के

साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हर एक क्रिकेट प्रशंसक के जहन में आज भी ताजा होगा। साउथ अफ्रीका की धरती पर पहला टी20 विश्व कप खेला गया था। इस टूर्नामेंट का वो मैच जिसने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के दिल में दहशत भर दी थी।एंड्रयू फ्लिंटॉफने भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह को उकसा दिया था।

इसके बाद तो इंग्लिश टीम की मानों सामत सी आ गई और इसका शिकार बने उस वक्त टीम में शामिल हुए युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड। सिक्सर किंग युवराज सिंह ने ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़कर स्टेडियम में गर्दा उड़ा दिया। इस मैच के बाद से ब्रॉड के दिल में युवराज सिंह के लिए दहशत सी बस गई।

युवी के बल्ले से 6 छक्के खाने के बाद लगा कि ब्रॉड का इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा, लेकिन ब्रॉड ने फिर अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम करके इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। आज ब्रॉड ने इंटरनेशल क्रिकेट में 600 विकेट लेने की अचीवमेंट्स हासिल कर ली है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

-मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट

-शेन वार्न-708 विकेट

-जेम्स एंडरसन -688 विकेट

-अनिल कुंबले -619 विकेट

-स्टुअर्ट ब्रॉड ने-600 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *