हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पलवल के ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। कृषि मंत्री ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। जनसंवाद में लोगों ने बिजली, सड़क और पलवल शुगर मिल से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पलवल के ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। कृषि मंत्री ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। जनसंवाद में लोगों ने बिजली, सड़क और पलवल शुगर मिल से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत किशोरपुर द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल को विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया।
जिसमें पशु अस्पताल, श्मशान घाट, नालियों, आंगनवाड़ी केंद्र और व्यायामशाला बनवाने की मांग रखी गई। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने इन सभी मांगों पर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी इन सभी मांगों को उनके द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूरा करवाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वह आज पलवल के 4गांवो में जनसंवाद करेंगे। जनसंवाद का मतलब जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद और मौके पर ही समस्याओं को दूर करने का प्रयास। जयप्रकाश दलाल ने कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विश्वास के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिनका अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति लाभ उठा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का विदेशों तक मान सम्मान बढ़ा है और भारत देश का विदेशों तक डंका बाज रहा है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया जनसंवाद, अधिकारियों को दिए समस्या निस्तारण के निर्देश