Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Asia Cup 2023 Schedule: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप के शेड्यूल को जारी कर दिया गया। एसीसी के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस शेयूड्ल की घोषणा की है। हर किसी की निगाहें एशिया कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच पर टिकी थी। अब इस महामुकाबले की तारीख का ऐलान कर दिया गया। 2 सितंबर को कैंडी में दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।

30 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

एशिया कप टूर्नामेंट की शुरूआत 30 अगस्त को मेजबान पाकिस्तान के मुल्तान से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। एशिया कप की मेजबानी और शेड्यूल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिस पर विराम लगाते हुए शेड्यूल को जारी कर दिया गया।

बता दें कि, इस टूर्नामेंट को चार शहरों में खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका के दो-दो शहरों को इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। पहले दावा किया जा रहा था कि इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का लाहौर शहर चुना गया था। श्रीलंका का कोलंबों की जगह डांबुला शहर चुना गया है लेकिन शेड्यूल में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पाक और नेपाल के बीच होगा पहला मैच

एशिया कप में 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल की टीम नेपाल के साथ खेलेंगी। यह मुकाबला मुल्तान में खेला जाएगा। पाकिस्तान में बचे हुए 3 मैच लाहौर में खेले जाएंगे, जिसमें से एक सुपर-4 का मुकाबला होगा।

श्रीलंका में भारत औऱ पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कैंडी में खेला जाएगा। सुपर-4 के बाकी मुकाबले और फाइनल कोलंबो में ही खेले जाएंगे। इससे पहले बताया जा रहा था कि श्रीलंका के केवल एक शहर में मैच खेले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *