बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इसमें भाग लिया था। इसका रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया गया।,
रांची:कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2023 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही टॉपर्स के लिस्ट भी जारी कर दिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी टॉपर्स की लिस्ट के मुताबिक, रांची केडीपीएस स्कूल की छात्राखुशी सरावगी ने टॉप किया है। 800 में से 799.64 अंक प्राप्त कर खुशी सीयूईटी 2023 (CUET UG 2023) में राष्ट्रीय टॉपर बन गई है।
बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इसमें भाग लिया था। इसका रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया गया। इस परीक्षा में खुशी सरावगी ने 800 में से 799.64 अंक प्राप्त किया है। खुशी के अलावा डीपीएस रांची की अपूर्वा गोयनका, पायल सिन्हा, आयशा रमानी, कल्याणी नायर और शिवांगी सुषमा ने भी सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि इस साल सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा 21 मई से23 जुन2023तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 14 लाख 99 हजार 796 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें कुल 11 लाख 16 हजार 18 अभ्यर्थियों परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 3 लाख 83 हजार 778 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए।