NDA में शामिल होते ही अखिलेश यादव पर हमलावर हुए ओपी राजभर, सपा के अध्यक्ष को बताया धोखेबाज

लखनऊ:भाजपा के साथ एनडीए में एक बार फिर शामिल होते ही ओम प्रकाश राजभर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धोखेबाज बता दिया है।

ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था। वो 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से अलग हो गए थे। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ गठबंधनकर चुनाव में उतरने का फैसला किया था। चुनाव के नतीजे आते ही सपा और सुभासपा के बीच दरार पड़ गई। इसके बाद होना वही था जिसके आसार नजर आ रहे थे। ओपी राजभर ने सपा की साइकिल से उतरने का फैसला कर लिया। तभी से लगातार ओपी राजभर के बयानबाजी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी की एनडीए में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

यूपी की सियासत में हल-चल तेज

अब आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर-प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।काफी लंबे समय से ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया।गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ट्वीट करके सुभासपा के एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया।

सपा ने मुझे चुनाव में धोखा दिया-ओपी राजभर

सुभासपा के एनडीए में शामिल होने से यूपी की सियासत में उथल-पुथल सी आ गई। सुभासपाऔर सपा के बीच जुबानी जंग भी और तेज हो गई।ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें धोखा दिया।

राजभर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि,पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव में सीट देने के मामले में उन्होंने धोखा दिया। वहींविपक्ष की बैठक को लेकर अरविंद राजभर ने कहा कि इस बैठक का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का कोई मतलब नहीं रह गया है क्योंकि वह पहले ही हार चुके हैं, वह ओपी राजभर के बिना यूपी में नहीं जीत सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *