Bengaluru Opposition Meeting Update: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की चल रही बैठक में आखिरकार गठबंधन के नाम पर मुहर लग गई। 25 से ज्यादा दलों में सहमति के साथ गठबंधन का नाम (INDIA) रखा गया। आगामी आम चुनाव एनडीए बनाम इंडिया (NDA vs INDIA) होने जा रहा है। कर्नाटक की राजधानी में 17 जुलाई से विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। जिसमें आम चुनाव (Loksabha Chunav 2024) को लेकर सियासी बिसात तैयार की गई।
विपक्षी गठबंधन (INDIA) का मतलब इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्ल्यूसिव एलायंस (Indian National Democratic Inclusive Alliance) है। इसमें करीब 26 सियासी दल शामिल है। अब गठबंधन के सामने सीट बंटवारे, साझा प्रत्याशी और साझा रैलियों समेत कई मुद्दे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का कहना है कि कांग्रेस को सत्ता का लालच नहीं है। हम सभी के साथ मिलकर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करना चाहते हैं।
यह गठबंधन एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला रखने जा रहा है। बीजेपी शासन में लोकतंत्र की जगह तानाशाही हावी है। सभी विपक्षी दलों की 11 राज्यों में सरकार है। बीजेपी 303 सीटों के साथ केन्द्र की सत्ता पर काबिज है लेकिन यह सभी सीटें बीजेपी को नहीं मिली है।बीजेपी ने अपने सहयोगियों की वोटों और सीटों का इस्तेमाल किया है। इस बार विपक्ष मोदी सरकार (Modi Government) को बाहर का रास्ता दिखाने जा रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस गठबंधन को भारत का प्रतिबिंब बताया है। आरजेडी का कहना है कि हम लोकतंत्र, संविधान और धर्मनिरपेक्षता के लिए एकजुट हुए हैं। देश में चल रही तानाशाही को उखाड़ फेकेंगे। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का कहना है कि यह एक रचनात्मक बैठक है और इसका परिणाम सकारात्मक निकलेगा।
बेंगलुरु में विपक्ष के महाजुटान के दौरान दो साल बाद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना। इससे पहले दोनों की मुलाकात साल 2021 में हुई थी। दोनों के बीच संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं।