धोनी के बाइक्स कलेक्शन देखकर वेंकटेश हैरान, बोले

वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, “सबसे पागल जुनून में से एक, मैंने एक व्यक्ति में देखा है। क्या कलेक्शन और क्या आदमी है
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह से मुलाकात की। वेंकटेश ने धोनी की बाइक्स और कारों का कलेक्शन देखा। वो कैप्टन कूल के बाइक्स कलेक्शन को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने माही के इस शौक की जमकर तारीफ की।

धोनी के बाइक्स कलेक्शन देखकर वेंकटेश हैरान

भारतीय टीम को टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के अलावा अपने शौक और अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो मैदान पर चौके और छक्के मारने के लिए जीतने पॉपुलर हैं उतने ही ग्राउंड के बाहर भी। धोनी को बाइक्स और कार का बेहद शौक है। उनके पास कई सारी स्पोर्ट्स बाइक्स और लग्जरी कार का कलेक्शन है। अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद धोनी के बाइक कलेक्शन को देखकर हैरान रहे गए।

वेंकटेश ने धोनी के बाइक्स शौक की जमकर प्रशंसा की

वेंकटेश प्रसाद धोनी से मिलने उनके घर रांची पहुंचे। यहां उन्होंने कैप्टन कूल के बाइक्स और कार कलेक्शन को देखा। यह देखकर वो काफी हैरान हो गए। उन्हें माही का यह शौक काफी पसंद आया। वेंकटेश प्रसाद ने धोनी से मुलाकात के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने धोनी के बाइक्स शौक की जमकर प्रशंसा की।

माही सबसे पागल जुनून में से एक व्यक्ति-वेंकटेश

वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, सबसे पागल जुनून में से एक, मैंने एक व्यक्ति में देखा है। क्या कलेक्शन और क्या आदमी है MSD। एक महान उपलब्धि और एक और भी अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है। बस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत।

बाइक शोरूम हो सकता है- वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने आगे लिखा, बाइक शोरूम हो सकता है। किसी को कुछ और करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत है, मैं आपको बता रहा हूं। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के बाइक्स और कार कलेक्शन को देखा जा सकता है। उनके पास विंटेज से लेकर कई लक्जरी गाड़ियां हैं।

इस वीडियो में वेंकटेश प्रसाद से सवाल किया गया कि, सबसे पहले रांची आकर आपको कैसा लग रहा है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, आश्चर्यजनक! नहीं, रांची में मेरा पहली बार नहीं। यह मेरी चौथी बार है, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन) पागल है। जब तक कोई इस बारे में पागल नहीं है, तब तक आप इतनी सारी बाइक नहीं रख सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *