#गीताप्रेस:शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी गोरखपुर दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान कई सौगात दी। सौगात से पहले पीएम गीता प्रेस शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि गीता प्रेस एक प्रिटिंग संस्था नहीं है बल्कि यह एक जीवंत आस्था है। गीता प्रेस किसी कीमत पर मंदिर से कम नहीं है।
आजादी के बाद पहली बार देश का कोई पीएम गोरखपुर गीता प्रेस पहुंचा। पीएम ने गीता प्रेस पहुंचकर इतिहास रच दिया। पीएम ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुनिया ऐसी संस्था है जो एक जीवंत आस्था है। करोड़ों लोगों के लिए यह मंदिर से कम नहीं है। इस संस्था के लोगों के नाम भी गीता है और काम भी गीता है। मुझे यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है।
पीएम ने कहा कि जहां गीता है वहां भगवान श्रीकृष्ण है। जहां भगवान श्रीकृष्ण है वहां पर गीता, श्लोक, ज्ञान, बोध विज्ञान, सत्कर्म और करूणा है। साल 1923 में प्रज्जवलित हुई यह ज्योति आज पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करती है और संसार को सनातन धर्म से रूबरू कराती है। ये मेरा सौभाग्य है कि 100 साल पूरा होने पर मुझे समापन समारोह में शिरकत करने का मौका मिला।
बता दे कि इसके बाद पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलेगी। वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने से रेल यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया।