विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में 8500 रनों का आकंड़ा पार कर लिया है।
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में रनों के मामले में भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
किंग कोहली ने टेस्ट में छूआ 8500 का आकंड़ा
भारत ने वेस्टइंडीज दौरे का शानदार आगाज किया है। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट की पारी में भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने/ वेस्टइंडीज को पूरी टीम 150 रनों पर ढेर हो गई। शानदार गेंदबाजी के बाद भारतीय बल्लेबाज भी जमकर बरस रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा और युवा बाएं हाथ के डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोका। वहीं किंग कोहली के लिए यह टेस्ट काफी खास और यादगार बन गया। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 8500 रनों का आकंड़ा पार कर लिया।
कोहली/ 8500 पूरा करने वाले पांचवे भारतीय
विराट कोहली ने अपने करियर में एक और मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने विंडीज के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8500 रन पूरा कर लिया। वो ऐसा करने वाले अब पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। किंग कोहली अब सचिन, द्रविड, गावस्कर, लक्ष्मण और सहवाग के साढ़े आठ हजार से ज्यादा रनों के कल्ब में शामिल हो गए हैं। कोहली अभी भी 1 चौके की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वो अब से थोड़ी देर बाद डोमिनिका टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय-
1.सचिन तेंदुलकर- मैच-200, रन-15921, शतक-51, अर्धशतक-68
2. राहुल द्रविड- मैच-163, रन- 13265, शतक-36, अर्धशतक-63
3. सुनील गावस्कर- मैच-125, रन- 10122, शतक-34, अर्धशतक-45
4. वीवीएस लक्ष्मण- मैच-134, रन- 8781, शतक- 17, अर्धशतक-56
5. विराट कोहली- मैच-110, रन- 8515, शतक- 28, अर्धशतक-28
6. वीरेंद्र सहवाग- मैच- 103, रन-8503, शतक-23, अर्धशतक- 31
भारत ने हासिल की 162 रनों की बढ़त
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल अब से कुछ देर बाद शुरू होगा। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन हो गया है। यशस्वी जायसवाल 143 और विराट कोहली कोहली 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को 162 रनों की लीड मिल चुकी है। वेस्ट इंडीज की तरफ से जोमेल वेरिकन और एलिक अथनाजे ने एक-एक विकेट हासिल किए।