स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट में 1000 चौके, जानिए कौन बल्लेबाज है इस लिस्ट में टॉप पर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजस्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट में 1000 चौके पूरे कर लिए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। वहीं 1000 चौकों की लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम शामिल है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्मिथ के नाम नया कीर्तिमान दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बेहद शानदरार फॉर्म से गुजर रहे हैं। एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। स्मिथ ने टीम की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी 110 रनों की पारी में ग्राउंड के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए 15 चौके लगाए। वहीं दूसरीपारी में उन्होंने 34 रन बनाए, जिसमें 7 चौके उनके बल्ले से निकले। इस मैच की दोनों पारियों में कुल 22 चौके लगाकर उन्होंने नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया।

स्मिथ के नाम 1000 चौके

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर में 1000 चौके पूरे कर लिए हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में खेले गए अब तक 99 मैचों में स्मिथ के नाम1004 चौके शामिल हो गए हैं। टेस्ट फॉमेट में 1000 चौके लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में वो अब पाचंवे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहींटेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 2058 चौके लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले 10 बल्लेबाज:

1.सचिन तेंदुलकर- 2058 चौके

2.राहुल द्रविड़- 1654 चौके

3.ब्रायन लारा- 1559 चौके

4.रिकी पोंटिंग- 1509 चौके

5.कुमार संगाकारा- 1491 चौके

6.स्टीव वॉ- 1175 चौके

7. एलन बॉर्डर- 1161 चौके

8.मैथ्यू हेडेन- 1049 चौके

9.स्टीव स्मिथ- 1004 चौके

10.विराट कोहली-950

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *