WC ODI 2023: नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में नहीं होगा सेमीफाइनल मैच, ये रहा भारत का पूरा शेड्यूल

WC ODI 2023 Schedule: क्रिकेट का महाकुंभ यानि वनडे विश्वकप (WC 2023) इसी साल भारत में खेला जाएगा।पूरे टूर्नामेंट का शेडयूल जल्द जारी होने वाला है। इससे पहले अब विश्वकप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विश्वकप में होने वाले दोनों सेमीफाइनल मैचों को लेकर खुलासा हुआ है।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में नहीं होगा सेमीफाइनल

बीसीसीआई (BCCI) सूत्रों का कहना है कि विश्वकप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में नहीं खेले जाएंगे। दोनों मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। पहले संभावना जताई जा रही थी कि एक सेमीफाइनल मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब इस संभावना पर पलीता लगता दिखाई दे रहा है।

कोलकाता और मुंबई में होगा सेमीफाइनल

सूत्रों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि एक सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़ेस्टेडियम (Wankhere Stadium) पर खेला जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईसीसी (ICC) का पूरा टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा। इससे पहले कुछ मैच भारत के बाहर भी हुए हैं। विश्वकप का आगाज 5 अक्टूबर को होने जा रहा है।

गौरतलब है कि विश्वकप का पहला मैच 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (Eng vs NZ) के बीच खेला जाएगा। भारत का अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ खेलना है। टूर्नामेंट का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विश्वकप में भारत का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई

11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान दिल्ली

15 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर vs क्वालिफायर, मुंबई

5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

11 नवंबर vs क्वालिफायर, बेंगलुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *