RSS के संस्थापक “केशव बलिराम हेडगेवार” की पुण्यतिथि आज

नई दिल्ली : आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघके संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश उन्हें नमन कर रहा है।केशव राव बलीराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल 1889 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हुआ था। उनकी माता का नाम रेवतीबाई और पिता का नाम बलिराम था।केशव बलिराम ने 21 जून 1940 को जीवन की अंतिम सांस ली थी।

ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस में सक्रिय रहें

केशव हेडगेवार ने पूना के नेशनल स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वो1910 में मेडिकल की पढ़ाई करन के लिए कोलकाता चले गए थे। मेडिकल की डिग्री हासिल करने के बाद केशव हेडगेवार 1915 में नागपुर लौट गए और ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने लगे।

विदेशी राज्य की खुशियों में शामिल होने से किया था इंकार

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारबचपन से ही क्रांतिकारी स्वभाव के थे। वो भारत में अंग्रेजीहुकूमत से बेहद नफरत करते थे। उन्हें अपने देश में ब्रिटिश सरकार बिल्कुल भी पसंद नहीं थी वो शुरू से ही इसका घोर विरोध करते थे और भारत की आजादी की बात किया करते थे।उन्होंने 10 साल की उम्र में ही विदेशी राज्य की खुशियां में शामिल होने से साफ मना कर दिया था। हेडगेवार ने रानी विक्टोरिया के राज्यारोहण की 50वीं जयंती पर बांटी गई मिठाई को फेंक दिया था।

असहयोग आंदोलन में निभाईभागीदारी

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता को लक्ष्य बनाने वाला प्रस्ताव रखा। हालांकि, वह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका था। उन्होंने1921 में असहयोग आंदोलन में अहम भागीदारी निभाई थी। जिसकी वजह से उन्हें जेल की सलाखों के पीछे एक साल काटना पड़ा था। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही केशव बलिराम काकांग्रेस और महात्मा गांधी से उनका मोहभंग हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *