नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरानटेस्ला के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात की। न्यूयॉर्क में बैठक के दौरान मस्क नेप्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वो पीएम मोदीके फैन हैं, जो भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं।मस्क ने कहा कि पीएम मोदीहर नई कंपनियों का खुले मन से स्वागत करना चाहते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसके साथ ही वो इसका भी ख्याल रखते हैं कि इससे भारत का फायदा हो।
पीएम मोदी के साथ शानदार बैठक-एलन मस्क
पीएम मोदी से मुलाकात के बादमाइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिकएलन मस्क ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंनेमीडिया से बातचीत में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में भारत की बहुत परवाह करते हैं और टेस्ला को देश में महत्वपूर्ण निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं।मस्क ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ 2015 में हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह एक शानदार बैठक थी। कई साल पहले उन्होंने हमारे फ्रीमोंट फैक्ट्री का दौरा किया था।
भारत के पास अधिक संभावनाएं -मस्क
एलन मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में भारत के पास अधिक संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा, भारत में एक स्थायी ऊर्जा भविष्य के सभी तीन स्तंभों के लिए क्षमता है, तीन स्तंभ मुख्य रूप से सौर और पवन के माध्यम से स्थायी ऊर्जा उत्पादन हैं, आपको वास्तव में बिजली पैदा करने के लिए जितना क्षेत्र चाहिए, भारत में वो बहुत कम है। यह बहुत ही उल्लेखनीय है। हम स्टारलिंक लाने की भी तलाश कर रहे हैं, जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अविश्वसनीय रूप से सहायक हो सकता है।