वाराणसीः उत्तर-प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीती रात मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत चली।
सीएम योगी से हुई राजभर की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार देर रात अयोध्या से वाराणसी पहुंचकर सर्किट हाउस में रुके थे। यहीं पर सीएम योगी की ही सरकार में पूर्व मंत्री रहे ओपी राजभर ने मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में 25 मिनट तक बातचीत हुई। राजभर के बेटे अरुण ने दोनों की मुलाकात की जानकारी दी।
ओपी राजभर फिर बीजेपी से करेंगे गठबंधन ?
लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महिने का समय शेष बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां का एक दूसरे से मुलाकात का दौरा शुरू हो चुका है। सीएम योगी से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ओपी राजभर एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे। क्या वो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनावी ताल ठोकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर विधानसभा चुनाव में साथी रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लग सकता है। गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया था। वो अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन सफलता ना मिलने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थें।
ओपी ने बेटे की शादी में सीएम योगी को किया था आमंत्रित
ओम प्रकाश राजभर ने कुछ दिन पहले अपने बेटे की शादी की थी। ओपी राजभर ने शादी में सीएम योगी को भी आमंत्रित किया था। वहीं शादी सामारोह में बीजेपी के कई नेता भी शामिल हुए थे। उस वक्त से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि क्या ओपी राजभर एक बार फिर बीजेपी से गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेंगे।