Manipur Violence Update: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, महिला समेत 9 लोगों कीमौत

Manipur Violence Update:महीनेभर से हिंसा की आग में झुलस रहा मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़की है। बीते 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हो गई। उग्रवादियों ने एक घर को घेरकर धावा बोल दिया। बता दे कि मंगलवार रात खामेनलोक इलाके में फायरिंग की घटना हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए और घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया।

मृतकों के शरीर पर मिले निशान

बता दे कि हिंसा में मारे गए लोगों के शरीर पर कट के निशान मिले और कई गोलियां लगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक शिवकांत सिंह के हवाले से बताया कि ताजा हिंसा में 10 लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है,जिससेइस बात का सही से पता लगाया जा सके कि उनकी मौत किस वजह से हुई।

उग्रवादियों ने किया हमला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह क्षेत्र मेइती-बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से लगा है।

कुछ दिनों पहले भी हुई थी गोलीबारी

जानकारी के लिए बता दे कि इसी खामेनलोक क्षेत्र में कुछ दिनों पहले उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें में 9 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में कुकी उग्रवादियों के साथ मंगलवार को मुठभेड़ हुई। कुकी उग्रवादी मेइती इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *