WTC Final 2023 Ind vs AusTravis Head:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवलमैदान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। इस दिन रनों के साथ रिकॉर्ड भी खूब बरसे। शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड (Travis Head) ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए कार्तिमान स्थापित किए।
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
बता दे कि पहले दिन खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए। स्टंप के समय ट्रेविस हेड (Travis Head) 146 और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 95 रनों पर नाबाद लौटे। एक समय ऑस्ट्रेलिया 76 रनों पर 3 विकेट गंवा चुका था। इसके बाद ट्रेविस हेड ने अक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। दूसरे छोर पर स्मिथ ने विकेट को संभाले रखा।
ट्रेविस हेड ने बनाए कई कीर्तिमान
मैच के पहले दिन ट्रेविस हेड (Travid Head) ने कई पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस दौरान हेड ने पंत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फाइनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी…
ट्रेविस हेड- 81.91
ऋषभ पंत- 80.81
जॉनी बेयरस्टो- 68.90
ओली पोप- 66.04
इसके अलावा ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी साझेदारी में भी रिकॉर्ड बनाया।
386 – रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क, एडिलेड, 2012
334* – माइकल क्लार्क और माइकल हसी, सिडनी, 2012
288 – रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क, सिडनी, 2012
251* – स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड, द ओवल, 2023
239 – रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ, एडिलेड 1999
इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी
388 – डॉन ब्रैडमैन और बिल पोंसफोर्ड बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, 1934
251* – स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड बनाम भारत, द ओवल, 2023
243 – डॉन ब्रैडमैन और आर्ची जैक्सन बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1930
221 – सिडनी ग्रेगरी और हैरी ट्रॉट बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1896
214 – माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2013