बालासोर: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Odisha trains accident) से पूरा देश सदमे में है।हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।
वहीं, घटनास्थल से लेकर मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ घंटे पहले जहां मृतकों की संख्या 233 थी वहीं अब बढ़कर 280 हो गई है।
मौके पर तलाशी व बचाव अभियान की टीमें अभी भी मौजूद है। तलाशी अभियान अभी जारी है। इस वीभत्स हादसे को देखते हुए मतकों और घायलों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो गया है और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
08:10 PM-ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वह मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है।
08:03 PM-ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना कहा, रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। आखिरी बोगी का ऑपरेशन शुरू हो गया है। अभी तक जान गंवाने वालों की संख्या लगभग 288 हो चुकी है. 800 घायलों का इलाज चल रहा है।
07:09 PM-ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के पीड़ितों का आंकड़ा लगातार अपडेट हो रहा है। रेल अधिकारियों ने जानकारी दी कि शनिवार (3 जून) को दोपहर 2 बजे तक हादसे के कारण जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 288 हो गई, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं और 56 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
06:07 PM-पीएम मोदी ने बालासोर के अस्पताल में पीड़ितों से मिलने के बाद मीडिया से कहा, जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है, यह बहुत दर्दनाक और संवेदना से भी परे मन को विचलित करने वाला है। सरकार के लिए घटना अत्यंत गंभीर है। हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सजा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
05:05 PM-ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं। वह हादसे पीड़ितों से मिलेंगे।
उड़ीसा की रेल दुर्घटना हृदय विदारक है!
जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा।
मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें।
पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।
Varun Gandhi (@varungandhi80) June 3, 2023
04:53 PM-बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा, ओडिशा रेल दुर्घटना हृदय विदारक है। जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आएं।
PM @narendramodi is leaving for Odisha where he will review the situation in the wake of the train mishap.
PMO India (@PMOIndia) June 3, 2023
04:09 PM-ओडिशा में हुए रेल हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंचे हैं। वह यहां घायलों से मिलेंगे और घटना का जायजा लेंगे।
03:26 PM-पश्चिम बंगाल सरकार ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले बंगाल के प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप चोटिल हुए लोगों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
ओडिशा रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें। pic.twitter.com/DvuJdjdWdt
Manohar Lal (@mlkhattar) June 3, 2023
02:36 PM-हादसे पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दुःख जताया है। उन्होंने मरने वाले लोगों के परिवारों के साथ संवेदना जताई है।
02:31PM- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओडिशा में हुई घातक ट्रेन दुर्घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत में रूसी दूतावास ने अपने संदेश में लिखा, इस दुखद दुर्घटना में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने भी केंद्र सरकार को घेरा है. RJD ने ट्विटर पर लिखा, कवच में भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत इस्तीफा दें!
01:35 PM-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी बालासोर में रेल हादसे वाली जगह पर पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ओडिशा सरकार के साथ हम समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। हमने डॉक्टर और एंबुलेंस भेजी हैं।
01:30 PM-पीएम नरेंद्र मोदी रेल हादसे वाली जगह बालासोर के लिए रवाना हो चुके हैं। करीब 2 बजे भुवनेश्वर लैंड करेंगे।
ये ट्रेने हुईं रद्द
12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2 जून, 2023, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा, 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, -20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस, 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
इस घटना के बाद शनिवार यानी आज सुबह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railways Minister Ashwini Vaishnaw) घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा किए गए इस्तीफे की मांग पर कहा कि अभी सारा ध्यान घायलों के इलाज और बचाव अभियान पर है। उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है और हमें अभी मृतकों और घायलों के प्रति अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
जहां बेहतर इलाज हो वहां मिलेगी घायलों को सुविधा
रेल मंत्री ने कहा, बालेश्वर और भुवनेश्वर की ओर से कम्प्लीट मोबिलाइजेशन किया गया है। ऐसे हादसे में जितना भी प्रयास कर लो उतना कम होता है लेकिन हम घायलों के लिए हर प्रकार की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार के लोग इस हादसे में चले गए। लेकिन घायलों के लिए जहां पर सबसे बेहतर हॉस्पिटल फैसिलिटी होगी चाहे कटक, भुवनेश्वर, एम्स या कोलकाता, जहां भी बेहतर सुविधा होगी इलाज कराया जाएगा।
दरअसल, घटना शुक्रवार रात करीब 7.20 बजे की है जब कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। इस क्रम में जैसे ही ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन पहुंची तो वहां उसकी एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में कोरोनामंडल के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे से अनजान वहां जब दुरंतो एक्सप्रेस पहुंच गई और पटरी से उतरे कोरोनामंडल के डिब्बे दुरंतो से टकरा गई। इस दौरान ओडिशा के बालासोर जिले में कुल तीन ट्रेनों में टक्कर हुई और यह हादसा एक भयानक रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है वहीं लगभग 1000 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर तलाशी व बचाव अभियान जारी है।