नई दिल्ली:हर साल भारत समेत पूरी दुनिया में 1 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है।इस दिन के मनाने का फैसला मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था।इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस को पहली बार1950 में मनाया गया और तब से हर साल इसे मनाया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। रूस में इस दिनअनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यानखींचा जाता है।बच्चों के लिए एनजीओ और दूसरे संस्थानों मेंविशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है। साथ ही बच्चों कोतोहफ़े भी दिए जाते हैं। रूस के अलावा भारत समेत दुनिया भर के करीब 51 देशों में भी इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही उनके अधिकारों स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जिम्मेदारी की जागरुकता भी फैलाई जाती है।
सीएम योगी ने दी बधाई
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, सभी प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, बच्चों को संस्कार एवं मूल्यों से अभिसिंचित करते हुए उनमें राष्ट्रीयता का बोध जागृत करने के साथ ही उनके अधिकारों, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु संकल्पित हों।