Brijbhushan सिंह बोले मेडल गंगा में बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी

नई दिल्ली:भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। रेसलर्स अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए मंगलवार को हरिद्वार भी पहुंच गए थे। इसके एक दिन बाद बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, मुझ पर आरोप लगाने वालों, गंगा में मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत हैं तो जाकर पुलिस को दे दो..

गंगा में मेडल डालने से फांसी नहीं मिलेगी-बृजभूषण सिंह

बृजभूषण सिंह अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न मामले से लगातार इंकार कर रहे हैं। वो पहलवानों से इसका सबूत दिखाने के लिए कह रहे हैं। दोनों के बीच जमकर वाक युद्ध छिड़ा हुआ है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि गंगा में मेडल डालने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी।बृजभूषण सिंह ने आगे कहा, पहले दिन जब मेरे ऊपर आरोप लगाया गया तो मैंने कहा, कब हुआ, कहां हुआ, किसके साथ हुआ। अगर एक भी आरोप साबित हो जाएगा तो बृजभूषण सिंह खुद फांसी पर चढ़ जाएंगे। 4 महीने हो गए। सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं।

कोर्ट मुझे फांसी देगा तो चढ़ जाऊंगा- बृजभूषण

बृजभूषण ने आगे कहा, मुझ पर आरोप लगाने वालों, गंगा में मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत हैं तो जाकर पुलिस को दो, कोर्ट को दो और कोर्ट मुझे फांसी देगा तो मैं फांसी चढ़ जाऊंगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि, इन खिलाड़ियों की कामयाबी में मेरा खून-पसीना लगा हुआ है। मैं इन्हें कोई श्राप नहीं देना चाहता हूं। ओलंपिक में 7 मेडल आए हैं, इसमें 5 मेरे कार्यकाल में आए हैं। मैंने कुश्ती को किया है। कुछ दिन पहले तक ये मुझे कुश्ती का भगवान मानते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *