हरिद्वार: गंगा में मेडल प्रवाहित करने से पहले हरि की पौड़ी पर पहलवान बैठकर कर खूब रोए। इस दौरान कुछ लोग उन्हें गमछे से हवा करते रहे। दूसरी तरह भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
हरिद्वार गंगा नदी में मैडल बहाने पहुंचे पहलवान#गंगानदी #BrijBhushanSharanSingh #साक्षीमलिक #SakshiMalik #BajrangPunia @SakshiMalik @BajrangPunia @Phogat_Vinesh pic.twitter.com/87xNoGWGTN
Surya Samachar (@SuryaSamacharIN) May 30, 2023
धरने की इज़ाज़त नहीं मिली
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंदोलनरत पहलवानों को अपना धरना इंडिया गेट पर स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शनों का स्थान नहीं है और उनके धरने के लिए वैकल्पिक स्थानों का सुझाव दिया जाएगा।
हनुमान बेनीवाल की पहलवानों से अपील
राजस्थान की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने पहलवानों से अपील की है कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता से आहत होकर अपनी मेहनत से अर्जित किए गए मेडल्स को गंगा में बहाने का फैसला वापस ले लेना चाहिए।
साक्षी मालिक ने की यह पोस्ट
रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। साक्षी ने लिखा- हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली।
यह खिलाडी हैं शामिल
इनमें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट शामिल हैं। ये पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद ये जंतर-मंतर से लौट आए हैं।