#गंगा_दशहरा आज, जानिए कब तक है स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त?

Ganga Dusshera 2023:हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा एक त्योहरा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 30 मई को यानी आज मनाया जा रहा है। वैसे तो हिंदू धर्म के लोग मां गंगा की हमेशा ही पूजा करते हैं, लेकिन आज के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज के दिन लोग गंगा स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं।

जानिए कब तक है शुभ मुहूर्त

बता दें कि इस साल गंगा दशहरा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 29 मई यानी सोमवार को सुबह 11:49 मिनट पर हो गई है। वहीं इसकासमापन 30 मई, मंगलवार यानी आज दोपहर 01:07 मिनट पर हो जाएगा। आज के दिन गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है।ऐसा माना जाता है किगंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।इसके साथ ही गंगा स्नान से सारे पाप धुल जाते हैं।

बता दें कि गंगा दशहरा के दिन-जल, अन्न, वस्त्र, फल, पूजन, श्रृंगार, घी, नमक, शक्कर और स्वर्ण का दान करनाबहुत ही शुभ और फलदाई माना जाता है। बताया जाता है कि इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। इसी कारण गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में मां गंगा को पूजा जाता है, मां गंगा के जल को हर पवित्र काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *