Earthquake: पंजाब और हरियाणा में हिली धरती, भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग

Earthquake:रविवार सुबह हरियाणा और पंजाब में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं।

जान माल की कोई हानि

विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की ख़बर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे। पंजाब के जालंधर में भी लोग भूकंप के झटकों से बाहर आ गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को झटके महसूस नहीं हुए।

हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील

भूकंप के लिहाज से हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। जोन-चार में आने वाले जिले संवेदनशील माने जाते हैं। जोन-तीन कम प्रभावित क्षेत्र, जबकि जोन-दो में भूकंप आने की बेहद कम संभावनाएं हैं। जोन चार में आने वाले सूबे के रोहतक, महेंद्रगढ़, पंचकुला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल हैं।

जोन दो में ये जिले शामिल

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद का कुछ क्षेत्र और हिसार का कुछ क्षेत्र जोन दो के दायरे में आते हैं। इन जिलों में भूकंप आने की संभावनाएं न के बराबर हैं। भूकंप के लिहाज से ये जिले सबसे सुरक्षित हैं। जोन-तीन में महेंद्रगढ़ का कुछ क्षेत्र, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी और हिसार जिले को शामिल किया गया। जोन चार से कम प्रभावित क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *