UPSC Topper : बिहार का फिर बजा डंका, बक्सर की बेटी ने पूरे देश में प्राप्त किया दूसरा स्थान

पटना:संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की घोषण की। इस बार भी बिहार ने अपना डंका बजाया है। बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने देश और प्रदेश का नाम रौशन कर दिया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। गरिमा के अलावा पटना निवासीराहुल श्रीवास्तव ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।

बक्सर की बेटी ने हासिल किया दूसरा स्थान

इस बार सिविल सेवा परीक्षा की टॉप 10 सूची में देश की बेटियों ने अपनी जगह बनाई है। इशिता किशोर ने पहला स्थान प्राप्त किया। तो वहीं बक्सर की बेटी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बिहार का सिर एक गर्व से ऊंचा कर दिया। गरिमा की सफलता से उनके परिवार और पूरे बक्सर में खुशी की लहर है। इस मौके पर लोग मिठाईयां बांटकर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सेल्फ स्टडी पर दिया जोर-गरिमा

इस शानदार सफलता पर गरिमा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि, उन्होंने बक्सर में रह कर ही सिविल सेवा की तैयारी की। गरिमा ने कहा कि इस परीक्षा में उनकी इतनी अच्छी रैंक आएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। कोरोना के दौरान कोचिंग नहीं कर सकती थी। इसलिए ऑनलाइन कोर्सेस से ही तैयारी की। गरिमा ने कहा मैंने सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा जोर दिया। सामान्य ज्ञान के लिए सोशल साइट्स की मदद ली। इस परीक्षा में तैयारी बहुत मुश्किल होती है।

मां को दिया सफलता का श्रेय

गरिमा के पिता नारायण प्रसाद लोहिया का निधन चार से पहले हो गया था। घर के सदस्य मानिसक रूप से पूरी तरह से टूट चुके थे। पिता को खोने देना का गम बहुत बड़ा था लेकिन गरिमा ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए अपने सपने को जिंदा रखा। गरिमा ने वूड स्टॉक स्कूल से इटरमीडिएट करने के बाद दिल्ली विश्विद्यालय में कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और उन्हें कामयाबी भी मिली। गरिमा ने इस शानदार सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *