नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब से थोड़ी देर बाद 3:30 बजे से शुरू होगा। इस सीज़न में दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। इससे पहले हुए मैच में माही की सीएसके ने दिल्ली को परास्त किया था।
प्लेऑफ की रेस जारी
आईपीएल के 16वें सीजन का लीग राउंड अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही क्वॉलीफाई कर चुकी है। अब बाकी बची टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस जारी है। आज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली के खिलाफ जरूर जीतना चाहेगी। जिससे उसका प्लेऑफ के लिए टिकट पक्का हो सके।चेन्नई ने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करके अंक तालिका में 15 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
CSK जीती तो प्लेऑफ का टिकट पक्का
चेन्नई सुपर किंग्स अगर आज दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो फिर वो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं अगर दिल्ली उसे हराने में सफल हो गई तो फिर सीएसके को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आईपीएस की अब तक की हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बात करें तो अब तक दोनों28 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। जिसमेंचेन्नई ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली को सिर्फ 10 मैचों में ही जीत नसीब हुई है। ऐसे में रिकॉर्ड के लिहाज से तो सीएसके दिल्ली पर भारी नजर आ रही है। अब देखना होगा कि आज का मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
चेन्नई सुपर किंग्स:रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश तीक्ष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स:डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिली रोसो, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा और खलील अहमद।