Atiq Ashraf Murder: अशरफ का साला भागा दुबई, वायरल हुई तस्वीर

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उनके एक रिश्तेदार से जुड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अशरफ का साला सद्दाम दुबई भाग गया है, उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है।

उमेश पाल के मर्डर को करीब 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उमेश पाल की हत्या के बाद इस मामले में मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी हत्या कर दी गई थी। 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में दोनों को गोलियों से भून दिया गया था। अतीक-अशरफ की हत्या के एक महीने बाद उसका साले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपने जीजा की हत्या के बाद अशरफ का साला सद्दाम दुबई फरार हो गया है।

सद्दाम की फोटो वायरल

दरअसल गुरुवार से अशरफ के साले सद्दाम की एक तस्वीर वायरल हो रही है।जिसमें वो दुबई के किसी जगह पर नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सद्दाम दुबई से ही अतीक अहमद के कारोबार को मैनज कर रहा है। जानकारी के अनुसार सद्दाम के दो भाई पहले से ही वहां मौजूद है। बता दें बरेली जेल में 11 फरवरी को शूटरों से मुलाकात के खुलासे के बाद सद्दाम के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस सद्दाम को पकड़ने में जुटी

अशरफ के साले सद्दाम की दुबई से तस्वीर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने उसे पकड़ने की कवायद कर रही है। पुलिस एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सद्दाम अवैध पैसों का निवेश दुबई में किसी कारोबार में करता था। साथ ही बरेली जेल में अपने जीजा अशरफ को अधिकारियों की मदद से वीवीआई सुविधा भी दिलवाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *