नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज 63वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम होगा। दोनों टीमों के कप्तान शाम 7:00 बजे टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे और 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए अपना टिकट पक्का करना चाहेंगी। आइए दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अपने 12-12 मैच खेल चुकी हैं। जहां मुंबई इंडियंस की टीम को 7 में जीत और 5 में हार मिली है। 14 प्वाइंटस के साथ वो अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ की टीम को 6 में जीत और 5 में हार मिली है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। लखनऊ 13 प्वाइंटस के साथ प्वाइंटस टेबल में वो चौथे नंबर पर मौजूद है।
हेड टू हेड
आईपीएल हिस्ट्री की बात करें तो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आईपीएल 2 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इन दोनों मुकाबलों में लखनऊ की टीम एमआई पर भारी पड़ी है। एमआई आज के मुकाबले में लखनऊ पर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। तो वहीं लखनऊ मुंबई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। रिकॉर्ड के मुताबिक तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आज के मैच में कौन किसे हराता है।
मुंबई इंडियंस:रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।
लखनऊ सुपरजाइंट्स:कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक , नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।