Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद बवाल जारी है। मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad HighCourt) में इमरान खान की सुनवाई के बाद पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसक विरोध शुरू कर दिया। इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी के सैन्य मुख्यालय पर हमला कर दिया।
मेरी हत्या की जा सकती है- इमरान
कोर्ट में सुनवाई के दौरान इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि, मुझे डर है कि मुझे जान से मारा जा सकता है। मेरी जान को खतरा है। वहीं साथ ही कहा कि उन्हें धीरे-धीरे मुझे मारने वाले इंजेक्शन लगाए जा सकते हैं। हिरासत के बाद उन्हें 24 घंटे तक वॉशरूम भी नहीं जाने दिया था।
पुलिस स्टेशनों पर हमले की ख़बर
बता दे कि लाहौर (Lahore) के शादमान पुलिस स्टेशन पर भी समर्थकों के हमला करने की ख़बर है। इस हमले में पुलिस स्टेशन को तहस नहस कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक,सारे प्रदर्शनकारी ट्रक में आए थे और पुलिस स्टेशन को चारों तरफ से घेर कर हमला किया था।
इमरान ने फांसीवाद को दिया बढ़ावा- अहसान इकबाल
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) मंत्री अहसान इकबाल (Ahsan Iqbal) ने इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा कि फांसीवाद को बढ़ावा देने में इनका बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते इमरान को कानून व्यवस्था की इज्जत करनी चाहिए थी लेकिन इसकी बजाय वह अराजकता को बढ़ावा देते रहे हैं और देश में उनकी वजह से अराजकता फैली है।