SRHvsKKR: कौन पड़ेगा किसपर भारी ? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शरू होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो केकेआर ने अब तक अपने 9 मुकाबले खेल हैं। जिनमें से उसे 6 में हार और सिर्फ 3 में जीत हासिल हुई है। -0.147 के रन रेट के साथ 6 प्वॉइंट्स हासिल करके केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक अपने 8 मुकाबले खेल चुकी है। जिनमें से उसे 5 में हार और 3 में जीत मिली है। -0.577 के रन रेट से 6 अंकों के साथ हैदराबाद प्वॉइंट टेबल में आखिरी से महज एक कदम ऊपर यानि 9वें स्थान पर है।

हेड-टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से केकआर को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मुकाबले में कामयाबी मिली है। वहीं राजीव गांधी स्टेडियम पर दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। यहां पर दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए, जिसमें दोनों को 3-3 बार सफलता मिली है। ओवरऑल आकड़ों के लिहाज से बात करें तो केकआर की टीम हैदराबाद पर भारी नजर आ रही है। अब आज के मुकाबले में देखना होगा कौन सी टीम बाजी मारती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR की प्लेइंग 11:नितीश राणा (कप्तान),जेसन रॉय, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

SRH की प्लेइंग 11:एडन मारक्रम (कप्तान),मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी,हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील होसैन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *