नई दिल्ली:आईपीएल में शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाज विजय शंकर (Vijay Shankar)ने एक बार फिर शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से महज 24 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली। शंकर ने अपनी इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके जड़ें।विजय शंकर ने डेविड मिलकर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रन की पार्टनरशिप की। मिलर ने इस साझेदारी में गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम 180 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकी।
सोशल मीडिया पर छाए शंकर
विजय शंकर अपनी इस पारी से सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गए हैं। क्रिकेट फैंस उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनकों इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम में लिए जाने की बात कह रहे हैं। क्रिकेट फैंस कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप क़रीब है और इंडिया का थ्री डी प्लेयर एक बार फिर से फॉर्म में लौट आया है। बता दें साल 2019 के वनडे विश्व कप में विजय शंकर को अंबाती रायडू की जगह टीम में शामिल किया है।