मुंबई: जिया खान आत्महत्या मामले (Jiah Khan Suicide Case) में आरोपी और बॉलीवुड अभिनेना सूरज (Sooraj Pancholi) पंचोली को सीबीआई की विशेष अदालत ने दस साल बाद कल यानी 28 अप्रैल को बरी कर दिया। पंचोली को बरी करते हुए अदालत के जजएएस सैय्यद ने कहा कि सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।कोर्ट के इस फैसले के बाद सूरज पंचोली का पहली बार मामले में रिएक्शन सामने आया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। वहीं, मामले मेंफैसला पक्ष में आने के बाद एक्टर के घर मिठाइयां बाटकर जश्न मनाया गया।
जिया खान सुसाइड केस में दस साल बाद बरी होने के बाद एक्टर सूरज पंचोली ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि मामले में फैसला आने में दस साल लगा। इस दौरान बिताया हुआ समय काफी दर्दनाक और रातों की नींद हराम करने वाला था, उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी। लेकिन आज मैंने न केवल ये केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया है। आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी।
जिया की मां जाएंगी हाईकोर्ट
वहीं, अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया अमिन ने कोर्ट के इस फैसले पर दुख जताया है और कहा है कि वे इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खत्म हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि मेरी बच्ची की मौत कैसे हुई? इसलिए मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था। उस दौरान जिया खान अभिनेता सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी और आत्महत्या के बाद जिया के घर से पुलिस को 6पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिया द्वारा लिखे गए लेटर में आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) और जरीना वहाब (Zarina Wahab)के बेटे सूरज पंचोली का नाम शामिल था। इस सुसाइड नोट में जिया ने लिखा था कि मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
नोट में जिया ने आगे लिखा कि, मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।