Kashmir के हंदवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी किया गिरफ्तार, हथियार हुए बरामद

श्रीनगर: कश्मीर (Kashmir) पुलिस और सेना की सयुंक्त कार्रवाई आतंकियों के खिलाफ लगातार जारी है। आज सेना और कश्मीर जोन पुलिस ने एक सयुंक्त अभियान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई में कई हाइब्रिड के आतंकी या तो ढेर हो चुके हैं या फिर पकडे जा चुके हैं। दरअसल में पिछले दिनों पुंछ में हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से देश में गुस्से की लहर है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस ने कहा कि हंदवाड़ा पुलिस और सेना (15RR) की एक संयुक्त पार्टी, गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम में रूटिंग चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका, जिसने संदिग्ध रूप से संयुक्त पार्टी से बचने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क संयुक्त द्वारा उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। उसकी पहचान खुर्शीद अहमद भट निवासी अमरगढ़ तरथपोरा के रूप में हुई है।

जैश से हैं संबंध

पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *