IPL 2023: कोलकाता को लगा तगड़ा झटका,स्टार ओपनर बल्लेबाज लौटा अपने देश

IPL 2023 Liton Das: आईपीएल 2023 का रोमांच अपने चरम पर हैं। टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शानदार खेल दिखा रही हैं। आईपीएल (IPL 2023) के बीच में केकेआर (Kolkata Knight Riders) के लिए बुरी खबर आई हैं। टीम के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Liton Das) अपने देश लौट गए।

बांग्लादेश लौटे लिटन दास

बताया जा रहा है कि लिटन दास (Liton Das) अपने परिवारिक कारणों के कारण देश लौटे हैं। इस समय उनके घर में आपात चिकित्सा स्थिति आ गई। जिसके बाद उन्होंने केकेआर (KKR) का डगआउट छोड़ा हैं। दास कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के आगामी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

केकेआर ने दी जानकारी

लिटन दास के बारे में जानकारी देते हुए केकेआर के एक अधिकारी ने कहां, उनके परिवार में कोई आपात चिकित्सा स्थिति आ गई है जिसके कारण वह आज सुबह ढाका रवाना हो गए। वह कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

केकेआर ने 50 लाख में खरीदा

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को केकेआर ने पिछले साल नीलामी में उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में केवल एक मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।जिसमें वह केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इस सीजन में कोई मैच नहीं खेला।

इस सीजन में केकेआर के लिए सबसे बड़ी मुसीबत उनका ओपनिंग पेयर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर ने लिटन दास से ओपनिंग कराई थी। जिसमें वह खास कमाल नहीं कर सके और साथ ही विकेटकीपिंग में उन्होंने कोई छाप नहीं छोड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *