वाशिंगटन: इस समय शायद ही ऐसा कोई देश हो जहां भारतीय ने बड़ा मुकाम हासिल ना किया हो। आज एक और भारतीय ने विदेश में भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अमेरिका के एक शहर में नवगठित नस्लीय न्याय सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। अधिकारी के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि न्यूयॉर्क शहर नस्लीय समानता के कामों में देश का नेतृत्व करे।
यह बोले तांबर
न्यूयॉर्क जूनियर टेनिस एंड लर्निंग के सीईओ और अध्यक्ष उदय तांबर को न्यूयॉर्क शहर के नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। बोर्ड में 15 विषेशज्ञ शामिल हैं। बोर्ड का गठन मेयर एरिक एडम्स और मेयर ऑफिस ऑफ इक्विटी कमिश्नर सिदेया शर्मन द्वारा पिछले सप्ताह किया गया है। मेयर कार्यालय के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि न्यूयॉर्क शहर नस्लीय समानता के काम में देश का नेतृत्व करे। तांबर का कहना है कि मैं एनवाईसी के नए सलाहकार बोर्ड के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हूं।
पहले यह थी जिम्मेदारी
मेयर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शहर में नस्लीय समानता कार्यालय और आयोग बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा नस्लीय एकता पर केंद्रीय योजनाएं बनानी है। तांबर ने हाल ही में नॉर्थवेल हेल्थ के सामुदायिक स्वास्थ्य के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है। फिलहाल वे एनवाईजेटीएल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी हैं।
यह है शिक्षा
बयान में तांबर के बारे में जिक्र करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय यूथ के लिए समर्पित किया है। बयान के अनुसार, साया न्यूयॉर्क के सीमित संसाधनों के दक्षिणी एशियाई समुदाय के युवाओं को विकास सेवाएं प्रदान करता है। तांबर ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक डिग्री पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नाकोत्तर डिग्री प्रिंसटन विश्वविद्यालय से की है।